if (window.top.location.href !== window.self.location.href && !window.top.location.href.startsWith('https://mail.swargarohan.org/')) { window.top.location.href = window.self.location.href; }

Swargarohan | સ્વર્ગારોહણ

Danta Road, Ambaji 385110
Gujarat INDIA
Ph: +91-96015-81921
कुरुक्षेत्र के महात्मा के साथ मैं एक दिन टिहरी घूमने निकला । टिहरी में काफि सारे मंदिर और साधुमहात्मा के स्थान है । वहाँ होते-होते हम गाँव के बीचोबीच लगे बाजार में आ पहूँचे । बाजार घुमने के बाद हम पुस्तकालय में गये ।

करीब आधा घन्टा हुआ होगी की एक पुलीस इन्स्पेक्टर वहाँ आया । वो कुछ देर तक हमें देखता रहा, फिर उसने पूछा: 'आप दोनों कहाँ रहते हो ?'

'मैं बदरीनाथ मंदिर में और यह महात्मा केदारनाथ मंदिर में ।' मैंने स्वस्थता से उत्तर दिया ।

'तुम दोनों कल सुबह आठ बजे पुलीस स्टेशन पर आना ।', उसने कहा ।

उसके फरमान से मुझे आश्चर्य हुआ । मैंने सफाई के लिये पूछा: 'क्यों ? कुछ काम है ?'

'मुझे आपकी जाँच करनी है ।' उसने सत्तावाही आवाज में उत्तर दिया ।

'अगर आपको जाँच करनी है तो हम आपके सामने खडे हैं । आपको जो भी कुछ पूछना है, अभी पूछ लो । कल सुबह मैं तो पुलीस स्टेशन नहीं आ पाउँगा क्योंकि नौ बजे तक मैं अपने नित्यकर्म में प्रवृत्त रहता हूँ ।'

'आपको आना ही पडेगा । आपको मालूम नहीं मैं कौन हूँ ? मैं यहाँ का पुलीस इन्स्पेक्टर हूँ ।' उसने उँची आवाज में कहा ।

'ये तो आपके कहने पर मुझे पता चला', मैंने धीरे से कहा; 'मगर उसका ये मतलब तो नहीं की मुझे कल आपके पास आना ही पडेगा । जैसे की मैंने बताया, मैं सुबह अपने नित्यकर्म में उलझा रहता हूँ । अगर आपको कुछ पूछना है तो अभी पूछ सकतें है ।'

मेरे कहने पर उसका दिमाग उबलने लगा । अगर मैं पुलीस स्टेशन नहीं पहूँचा तो उसका अच्छा परिणाम नहीं होगा – एसी धमकी देकर वो चला गया । उनकी धमकी से कुरुक्षेत्र के महात्मा डर गये । मैंने उनको समजाया मगर वे डरकर दुसरे दिन पुलीस स्टेशन गये । मैं इन्स्पेक्टर की धमकी से नहीं डरा, ना ही पुलीसथाने गया । मैंने मन-ही-मन सोचा, अगर वो यहाँ आयेगा तो मैं उसके प्रश्नों का उत्तर दूँगा मगर खुद चलकर वहाँ नहीं जाउँगा । मगर इन्स्पेक्टर नहीं आया ।

मैं इस घटना के बारे में कुछ दिन तक सोचता रहा । मुझे लगा की पुलीस की यह रीत ठीक नहीं है । किसी भी आदमी पर शक होने पर उसे थाने पर बुलाना और मना करने पर उसे धमकी देना योग्य नहीं है । अपनी बात मनवाने के लिये पुलीस अक्सर निर्दोष लोगों की मारपीट करती है और जुल्म ढोती है । अगर पुलीस को पूछताछ या तपास करनी है तो वो आदमी के घर जाकर नम्रता से प्रश्न पूछ सकती है । किसीको थाने आने के लिये धमकी देना कहाँ का विवेक और शिष्टाचार है ?

न चाहते हुए भी पुलीस के दमन का यह सिलसिला जारी है । भारत जैसे सुशील और स्वतंत्र देश की प्रजा और पुलीस को यह शोभा नहीं देता । व्यक्तिस्वातंत्र्य की हिमायत करनेवाले देश में पुलीस का एसा बर्ताव अयोग्य है । पुलीस को नम्र, प्रामाणिक, शिस्तबद्ध और अधिक सेवाभावी बनने की आवश्यकता है । तभी वे प्रजा की सेवा करके लोकप्रिय हो सकते है ।

We use cookies

We use cookies on our website. Some of them are essential for the operation of the site, while others help us to improve this site and the user experience (tracking cookies). You can decide for yourself whether you want to allow cookies or not. Please note that if you reject them, you may not be able to use all the functionalities of the site.