if (window.top.location.href !== window.self.location.href && !window.top.location.href.startsWith('https://mail.swargarohan.org/')) { window.top.location.href = window.self.location.href; }

Swargarohan | સ્વર્ગારોહણ

Danta Road, Ambaji 385110
Gujarat INDIA
Ph: +91-96015-81921
हमारे संतोने सत्संग की महिमा गाई है । संसार में जितने भी सुख है, सत्संग उनमें सर्वश्रेष्ठ है । अन्य सुख केवल तन और मन को प्रभावित करते हैं, जब की सत्संग आत्मा को प्रभावित करता है और परमात्मा के साक्षात्कार में हमें सहायता पहुँचाता है । वितराग और ईश्वरदर्शी महात्मा सत्संग के लिये सदैव उत्सुक रहते हैं और उसकी महिमा गाते रहते हैं । सत्संग में मुझे स्वर्गसुख मिलता है, और सच्चे संतो को मिलने के लिये मेरा अंतर हमेशा आतुर रहता है ।

हिमालय को संत-महात्माओं की आराध्य भूमि कही गयी है । लोग मानते हैं की हिमालय में संत-महात्माओं के दर्शन सुलभ होंगे मगर, आजकल वहाँ भी उनके दर्शन पाना कठिन हैं । बहुत सारे लोग संत्संग और संतसमागम की कामना से हिमालय क्षेत्र में आते हैं और निराश होकर लौटते है । सृष्टि में सभी जगह परिवर्तन हो रहा है तो हिमालय कैसे अछूत रहेगा भला ? फिर भी, हिमालय की भूमि में अब भी कुछ उच्च कोटि के संतपुरुष हैं । उनकी मौजूदगी से हिमालय की पवित्रता अब भी बनी हुई है । हाँ, उनकी गिनती कम हुई है, उनके दर्शन इतनी आसानी से नहीं हो पाते, मगर सच्चे साधक को उनके समागम का लाभ मिल ही जाता है । मैं टिहरी में ईश्वरकृपा से एसे ही उच्च कोटि के संतपुरुष से मिला । मगर टिहरी में उनसे हुई भेंट के बारे में बताने से पूर्व मैं आपको हरिद्वार ले चलूँगा ।

मैं सन १९४३ में अहमदाबाद के एक परिवार के साथ देवप्रयाग गया था, इसका जिक्र मैंने पूर्व प्रकरणों में किया है । उन्हीं के साथ मैं हरिद्वार गया था । हरिद्वार में उस वक्त श्रवणनाथ के मंदिर में उत्तरप्रदेश के सुप्रसिद्ध संत श्री प्रभुदत्त ब्रह्मचारीजी की भागवत सप्ताह चल रही थी । भागवत कथा की समाप्ति होने पर प्रभुदत्तजी खडे हुए, और हाथ में मंजीरे लेकर, नृत्य के साथ संकीर्तन करने लगे । भक्तजनों के हाथ में भी मंजीरे, करताल और ढोलक थी । सब भावविभोर होकर नामसंकीर्तन करने लगे । मैं भी सब के साथ 'राधे राधे श्याम बोलो राधे राधे श्याम' का कीर्तन करने लगा । जब कीर्तन चरमसीमा पर पहूँचा तो केवल 'राधे राधे राधे राधे' ही सुनाई दिया । मुझे कीर्तन में रुचि है और तब संयोगवश मेरे पास करताल थी, इसलिये मुझे बड़ा मजा आया । करीब दस मिनट तक कीर्तन चला, फिर प्रभुदत्तजी अपने कक्ष में चले गये । संकीर्तन खत्म हुआ ।

श्री चैतन्य महाप्रभु भावावेश में आकर कीर्तन करते थे और लोग समुह में नृत्य करते थे ऐसा मैंने पढा था । उनकी कीर्तनमंडली की तसवीर भी मैंने देखी थी । मुझे लगा की चैतन्य महाप्रभु को आदर्श मानकर प्रभुदत्तजी संकीर्तन करते थे । हाँलाकि चैतन्य महाप्रभु के संकीर्तन से उनकी तुलना करने का मेरा कोइ इरादा नहीं है । मैं तो सिर्फ यह बताना चाहता हूँ की प्रभुदत्तजी का संकीर्तन आकर्षक और आनंदप्रद था । हरिनाम का संकीर्तन हमेशा सुख और शांतिप्रदायक होता है । अगर किसीको एसा अनुभव न हों तो उसमें उसकी रसवृति का दोष होना चाहिए ।

समुहकीर्तन के कार्यक्रम आजकल बहुत सारी जगहों पर होते हैं । कीर्तनप्रेमी स्त्रीपुरुषों के लिये यह आनन्द की बात हैं मगर यहाँ कुछ सावधानी आवश्यक है । ज्यादातर कीर्तन लोगों के मनोरंजन कि लिये या तो पैसे इकट्ठे करने के उद्देश से किये जाते हैं, हमें यह वास्तविकता का स्वीकार करना होगा । हकीकत में नामसंकीर्तन और भजन हृदय में प्रभुप्रेम पैदा करके प्रभु को प्रसन्न करने के लिये होता है । संकीर्तन अपने आप में आराधना है, और उसका आराध्य केवल ईश्वर होना चाहिए । ईश्वर का स्थान कोई व्यक्ति या लौकिक स्वार्थ न ले लें उसका ध्यान रखना चाहिए । मीरांबाई, नरसीं, तुकाराम और चैतन्य महाप्रभु की तरह अगर आदमी केवल ईश्वर की प्रसन्नता के लिये भजन-कीर्तन करेगा तो उसका जीवन धन्य हो जायेगा, उसे इश्वर के दर्शन भी होंगे । भक्तों की जरूरतों को पूरा करने का जिम्मा ईश्वर का है । आवश्यकता पड़ने पर ईश्वर भक्त को धन या प्रतिष्ठा देता है मगर उसे ध्येय बनाकर भजन-कीर्तन करना अपने आप में गलत होगा । प्रारंभ में, अगर कोई लोकरंजन या धनकीर्ति के लीये संकीर्तन का आधार लें तो ठीक है मगर अंततः उसे केवल ईश्वर को भजना है । भजन-कीर्तन व्यवसाय के तौर पर नहीं मगर साधना के लिये होना चाहिये, तभी वह कल्याणकारी सिद्ध होगा ।

कीर्तन खत्म होने पर हम प्रभुदत्तजी के दर्शन के लिये गयें । हमें देखकर वे प्रसन्न हुए । तब मेरी नजर उनके बगलवाले कमरे पर पडी, जहाँ एक महात्मा बैठे हुए थे । उन्होंने श्वेत वस्त्र पहेने थे, उनकी मुखमुद्रा तेजस्वी थी और आँखो में शांति छलक रही थी । उनको देखकर मुझे लगा की निश्चित ही, यह कोई असाधारण पुरुष हैं, मगर उनके साथ बात करने का मौका नहीं मिला । हम वहाँ से निकले मगर मेरे मन में उनकी मुखमुद्रा हमेशा के लिये अंकित हो गयी ।

इस घटना को काफि दिन हो गये । जब मैं टिहरी आया तब अचानक एक दिन उनसे मेरी भेंट हुई । मैं गंगा की ओर जा रहा था और वे सामने से आ रहे थे । हमारी नजरें मिली । मेरी खुशकिस्मती थी की हम दोनों बदरीनाथ मंदिर की धर्मशाला में ठहरे थे । ईश्वर की कृपा से मुझे एक महान संत के समागम का अवसर मिला । मेरी मनोकामना पूरी हुई । उनका नाम वेदबन्धु था ।


We use cookies

We use cookies on our website. Some of them are essential for the operation of the site, while others help us to improve this site and the user experience (tracking cookies). You can decide for yourself whether you want to allow cookies or not. Please note that if you reject them, you may not be able to use all the functionalities of the site.