if (window.top.location.href !== window.self.location.href && !window.top.location.href.startsWith('https://mail.swargarohan.org/')) { window.top.location.href = window.self.location.href; }

Swargarohan | સ્વર્ગારોહણ

Danta Road, Ambaji 385110
Gujarat INDIA
Ph: +91-96015-81921
धर्मशाला को अलविदा कहने का वक्त ज्यूँ नजदीक आता गया, मैं बडी बेसब्री से उसका इन्तजार करने लगा । मैं चंपकभाई के प्रत्युत्तर की प्रतीक्षा में था । मेरा खत मिलने पर चंपकभाई से रहा नहीं गया । वे नहान से दहेरादून होकर ऋषिकेश आ पहूँचे । अँधेरी रात में उन्होंने मुझे खिडकी पर दस्तक देकर जगाया । उनका प्रेम अवर्णनिय था । स्नेह के बिना कष्ट उठाकर कौन मिलने के लिये आने की सोचेगा भला ? मैंने उनको सब घटनाक्रम से वाकिफ किया, धर्मशाला से त्यागपत्र किन हालात में दिया वो बताया ।

मेरी बात सुनकर वो बडे राजी हुए । इतना ही नहीं, उन्होंने कहा की, आप जहाँ भी जायेंगे, मैं आपके साथ चलूँगा और आपकी जितनी भी हो सके सेवा करूँगा । आप कृपया ना मत कहियेगा ।

मैंने उनको कहा, आपकी बात सराहनीय है मगर मेरा कुछ ठिकाना नहीं है । मैं कहाँ जाउँगा, क्या करूँगा, सब अनिश्चित है । संभव है की मेरे साथ आपको भुखा-प्यासा रहेना पडे, खुले पैर चलना पडे । मेरा विचार एकांत में मौन धारण करके साधना करने का है । आप श्रीमंत परिवार से हैं, मेरे साथ रहने से आपको कितनी तकलिफों का सामना करना होगा इसका आपको अंदाजा नहीं है । एक बार फिर सोच लो ।

मेरे कहने पर भी उनका निर्णय नहीं बदला । उनकी इच्छा दृढ थी । वो कहने लगे, मुझे कठिनाइयों से भरे जीवन का अनुभव है । समय के साथ चलना मुझे आता है । मैं आपके मार्ग में बाधा नहीं डालूँगा, आपको सर्व रूप से अनुकूल होने की कोशिश करूँगा । कृपया मुझे मना मत करीयेगा, मैं आपके साथ चलना चाहता हूँ ।

हमारे बिच में कुछ देर तक विभिन्न मसलों पर बहस होती रही । दूसरे दिन फिर जमकर चर्चा हुई । आखिरकार मैंने उन्हें मेरे साथ चलने की अनुमति दी । वह बहुत प्रसन्न हुए । सबसे पहले हमने देवप्रयाग जाने की तैयारी की । मेरा विचार देवप्रयाग जाकर, चक्रधरजी को मिलने के पश्चात, दशरथाचल पर्वत पर निवास करके साधना करने का था । चंपकभाई को ये बात पसंद आई इसलिए दूसरे ही दिन हम देवप्रयाग के लिये रवाना हुए । बस में बैठते वक्त मुझे त्रिकालज्ञ महात्मा पुरुष की बात याद आई । उनकी भविष्यवाणी सर्वथा सत्य सिद्ध हुई । उन्होंने कहा था कि धर्मशाला में मैं एक साल ही रह पाउँगा । मैंने चंपकभाई को जब तारीख पूछी, तो उन्होंने बताया २७ नवम्बर । बराबर एक साल पूर्व २७ नवम्बर १९४२ के दिन मैंने धर्मशाला में पाँव रक्खा था और आज २७ नवम्बर १९४३ थी । पूरा एक साल - न ज्यादा न कम । कौन कहता है कि हमारे देश में आज भी त्रिकालज्ञ और सिध्ध महापुरुष विद्यमान नहीं ? वक्त के चलते उनकी गिनती चाहे कम हो गइ हो, मगर उनका संपूर्ण लोप हुआ है एसा कहना गलत होगा । हमारे देशमें मौजूद हजारो-लाखों आम साधुओं में कई असाधारण शक्तिसंपन्न महापुरुष भी छीपे हुए है इसमें कोई दोराय नहीं । अगर उनके दर्शन की तीव्र लगन हो तो वे आज भी हमें मिल सकते है और अपने दर्शन से हमें कृतार्थ कर सकते हैं । निराश होने की कोई वजह नहीं है ।
*
ऋषिकेश से भागती हुई हमारी मोटर देवप्रयाग की ओर आगे बढ रही थी । जाड़े का वक्त था इसलिए प्रवासीओं की संख्या कुछ कम थी । मोटर की ध्वनि में मैं अपनी ध्वनि से ताल मिलाकर ॐ तत् सत् का जाप किये जा रहा था । मेरे मन में एक अजीब उल्लास था । सर्व बंधनो को छोडकर मैं अपने ध्येय को सिद्ध करने निकला था । केवल ईश्वर के आधार पर अब जिन्दगी करवट बदलनेवाली थी । मेरे जीवन का एक नया अध्याय मानो शुरु हुआ ।

ऋषिकेश में जो एक साल बीता वो मेरे लिये अत्यंत लाभप्रद सिद्ध हुआ । मैंने कई अवनवीन अनुभवों की प्राप्ति की । अब कहीं ओर नूतन अनुभव के लिये मेरा प्रवेश हो रहा था । मोटर अपनी रफ्तार से चल रही थी । मैं सोच रहा था की जिन्दगी की गाडी भी इस तरह तेजी से भाग रही है । जो वक्त कट रहा है, लौट के वापिस नहीं आनेवाला । इसलिये जितना भी हो सके, उसका सदुपयोग करके सुख, शांति और समृध्धि की प्राप्ति कर ले ।

विचारों के जोश में देवप्रयाग कब आया पता नहीं चला । चक्रधरजी हमें देखकर खुश हुए । शेठजी के साथ उनके प्रथम परिचय के बाद हम देवकीबाई धर्मशाला में एक बार मिल चुके थे । मेरे विचारों से वे अवगत थे लेकिन चंपकभाई और उनके मिलन का यह प्रथम अवसर था । चंपकभाई का स्वभाव मिलनसार और उदार था, और अपरिचित व्यक्ति के साथ मित्रता करनी उन्हें बखूबी आती थी । अतः वहाँ के नये माहौल में वे घुलमिल गये ।

एक-दो दिन ठहरकर हमने दशरथाचल जाने की तैयारी की । दशरथाचल पर रहने की तथा पानी की सुविधा नहीं थी मगर वहाँ का शांत वातावरण मेरे दिलोदिमाग में बस गया था । मुझे किसी भी हालत में दशरथाचल पर जाना था । चंपकभाईने मेरा साथ दिया । ठंड से वो डरे नहीं । देवप्रयाग के कुछ लोगों को हमारे दशरथाचल जाने की बात से हैरानी हुई और क्यूँ न हो ? एक तो मागशर मास की ठंड और सात हजार फिट की उँचाई पर रहना – यह कोई आसान काम नहीं था । पहाडों में पले-बडे हुए लोग यह सोच भी नहीं सकते थे की मैदानी इलाकों में रहनेवाले हम एसा कर पायेंगे । मगर हम अपने निर्णय में अडे रहें ।

We use cookies

We use cookies on our website. Some of them are essential for the operation of the site, while others help us to improve this site and the user experience (tracking cookies). You can decide for yourself whether you want to allow cookies or not. Please note that if you reject them, you may not be able to use all the functionalities of the site.