if (window.top.location.href !== window.self.location.href && !window.top.location.href.startsWith('https://mail.swargarohan.org/')) { window.top.location.href = window.self.location.href; }

Swargarohan | સ્વર્ગારોહણ

Danta Road, Ambaji 385110
Gujarat INDIA
Ph: +91-96015-81921
दशरथाचल का वायुमंडल अंतरग साधना के लिए अत्यंत अनुकूल था । दशरथाचल पर जाते वक्त मेरे मन में दो संकल्प थे - एक तो यह की ईश्वर के साकार स्वरूप में दर्शन हो और दूसरा, समाधि अवस्था का अनुभव करना । इन संकल्पो की पूर्ति के लिए जी-जान से प्रयास करना और इनमें से किसी एक संकल्प की पूर्ति होने पर ही वहाँ से नीचे उतरना । मैं जानता था की संकल्पपूर्ति के लिए असाधारण साधनाभ्यास आवश्यक था मगर सिद्धि और शांति की संप्राप्ति के लिये कुछ भी करने की मेरी तैयारी थी । पिछले एक साल से ऋषिकेश मैं हुई साधना के कारण मेरा हौसला बुलंद था ।

दशरथाचल पर आकर मैंने अपने वस्त्र निकाल दिये और मात्र लंगोटी पहनकर रहेना शुरू किया । पानी की सुविधा न होने के कारण हररोज कपडे धोना संभव नहीं था । सर्दीयों का मौसम था इसलिये लंगोटी पहनकर रहना मुश्किल था मगर पर्वत पर सूर्यकिरणों का लाभ विपुल मात्रा में मिलता था इसलिये मुझे विशेष चिंता नहीं थी । बिछाने के लिये मेरे पास एक मृगचर्म और शेतरंजी थी । ओढने के लिये चक्रधरजी का दिया हुआ कंबल था । रात को ज्यादातर बैठकर ध्यान करने का मेरा नियम था । पूरी रात मैं कंबल ओढकर ध्यान में बैठा रहता था । ठंड बहुत ज्यादा होने के कारण सोने की ईच्छा नहीं होती थी । ध्यान में इतना आनंद मिलता था की रात कब बितती इसका पता भी नहीं चलता था ।

मेरे साथ रहना चंपकभाइ के लिए कठिन परीक्षा समान था । उनको ठंड ज्यादा लगती थी और उनके पास ठंड से बचने के लिए जरूरी गर्म वस्त्र नहीं थे । जेल से भागकर वे हिमालय आये थे, इसलिये उनके पास पहनने-ओढने के जरूरी वस्त्रों का अभाव था । गर्म कपडे में उनके पास सिर्फ एक कानटोपी और कंबल था । चक्रधरजीने उनको एक लंबा गर्म कोट दिया था जिससे उनका काम चल जाता था । दिन का सारा वक्त वो धूप में बैठे रहते थे । मुझे साधना में निमग्न देखकर उन्हें भी साधना की अभिरुचि हुई थी । अपने हिसाब से वे जप और प्रार्थना करके खुशी से अपना दिन बिताते थे । शुरू में मुझे लगा कि शायद उनको पहाड पर रहना पसंद नहीं आयेगा और कुछ ही दिनों में मुझे चोटी से नीचे उतरकर जाना पडेगा, मगर मैं गलत निकला । उनकी सहनशक्ति, हिंमत और धीरज मेरी धारणा से कहीं ज्यादा थी । वे बिना कीसी फरियाद मेरे साथ रहें और मुझे पूर्ण सहयोग प्रदान किया ।

दशरथाचल आकर मैंने मौनव्रत आरंभ किया इसलिए चंपकभाई की दिक्कतें ओर बढी । पर्वत पर हमारे दोनों के अलावा ओर कोई नहीं था । वे अगर बात करना चाहें भी तो किससे करें ? मैं कभीकभा उनके साथे इशारे-से बात करता, कभी एक-दो शब्द का उच्चारण करता । यद्यपि चंपकभाई के लिये मौन साहजिक हो गया । मैंने अपना पूरा समय और शक्ति साधनाकार्य में जोडने का निश्चय किया था । जितना भी हो सके, मन को ध्यान, जप एवं प्रार्थना में पिरोकर, मुझे उच्चोच्च साधनात्मक अनुभवों की प्राप्ति करनी थी । चंपकभाई के लिये भले ही परीक्षारूप हो, मगर मेरे लिये मौन बिल्कुल सहज हो गया ।

पर्वत पर रहने के लिये जो मकान था वो काफि पुराना और बिल्कुल साधारण था । मकान में कुल मिलाकर तीन कमरे थे – जिनमें से एक में मकानमालिक का सामान पडा था और दो कमरे हमारे लिये खुले थे । एक में मैं रहता था और दूसरे में चंपकभाई । कमरे के द्वार बिल्कुल तकलादी थे । यहाँ रात को अकेले रहना अपने आप में साहस था । पर्वत पर काफि सारे बाघ और भालु रहते थे । उन्हें हमारे जैसे अतिथी को मिलने की इच्छा होना बिल्कुल स्वाभाविक था । कई दफा रात को कमरे के बाहर जंगली जनावरों की हिलचाल सुनाई देती थी । चंपकभाइ मुझे उनके बारे में अक्सर बताते मगर वे बहादुर थे इसलिये डरते नहीं थे । मैं भी उनका हौंसला बढाने के लिये कहता, 'हम यहाँ केवल इश्वर के आधार पर बैठे हैं । इश्वर की पक्की इच्छा है इसलिये हम इतनी सारी मुसीबतों के बिच सुरक्षित और निश्चिंत होकर रह सकते हैं । इश्वर हमारी रक्षा करता है और हमेशा करेगा अतः डरने की कोई वजह नहीं है । हमें किसी प्राणी से द्वेष नहीं है । वे हमारे साथ दुश्मन जैसा बर्ताव क्यूँ करेंगे ? वे हमें नुकसान क्यूँ पहूँचायेंगे ?'

पर्वत पर पानी की समस्या थी उसका उल्लेख मैंने आगे कर दिया है । ठंड की वजह से हम पूर्ण स्नान के बजाय केवल पंचस्नान से अपना काम चलाते थे । यूँ तो दशरथाचल पर वायुस्नान ही काफि था । खानेपीने के लिये जो पानी की जरूरत पडती वो हम झरनें से ले आते थे । सप्ताह में एक दफा पर्वतीय लडका देवप्रयाग से हमारे लिये आवश्यक साधनसामग्री लेकर आता था । वो पानी भरने में हमारी मदद करता था । पानी भरने के लिये मकान में फालतू डिब्बे पडे थे उसीसे काम चल जाता था । भोजन बनाने का कार्य चंपकभाइ ने सम्हाला था । वे भोजन पकाने में माहिर तो नहीं थे मगर इतने बुरे भी नहीं थे । ज्यादातर हम खीचडी पकाते थे । कभीकभा भाखरी के साथ शीरा बनता था । कोई दफा रात को राब बनाकर लेते थे । पर्वत पर दाल, सब्जी या आचार की सुविधा नहीं थी अतः जो भी पकाते उसे यूँ ही खा लेते थे ।

सुबह धूप निकलने पर हम मकान से बाहर निकलते । मैं टेकरी पर जाकर ध्यान करता और चंपकभाइ अपनी रीते से जप-ध्यान करते । दुपहर को वे खाना पकाते । कई दफा मैं ध्यान में इतना डूब जाता की घन्टो तक उठने का मन ही नहीं करता । कुछ दिनों के अभ्यास के बाद, ध्यान करते-करते मेरा देहाध्यास चला जाता था और ऐसी अवस्था में मैं घण्टों बैठा रहता । चंपकभाइ तब भी खाना पकाकर मेरा इन्तजार करते । कई दफा खाना लेकर मेरे पास आकर मेरा ध्यान पूर्ण होने की प्रतीक्षा करते । ध्यान छुटने पर हम साथ में खाना खाते थे । मैं उनको कहता, खाने के लिये मेरा इन्तजार मत करो । मेरे लिये थोडा खाना छोडकर आप खा लो ।

मगर वे हमेशा मेरा इन्तजार करते थे । अकेला खाने का उनको कभी मन नहीं हुआ । मेरे लिये उनके दिल में असाधारण प्यार था । आज उन दिनों को याद करके मैं एक अजीब संवेदन महसूस करता हूँ । मेरा हृदय भावविभोर हो जाता है । चंपकभाईने जो प्यार से उन दिनों में मेरी सेवा की वो मुझे सदैव याद रहेगी । चंपकभाई को जो आर्थिक मदद मिलती थी उसमें से हम दोनों का गुजारा होता था । मेरे जीवनप्रवाहों का सूक्ष्म निरीक्षण करने का उन्हें सुनहरा अवसर मिला । मेरे साधनात्मक जीवन के वे एकमात्र चश्मदीद गवाह हुए । हमारा प्रेम उत्तरोत्तर बढता चला । साधना करते हुए मुझे जो अलौकिक अनुभवों की प्राप्ति हुई, मैं उनको बताता था । इससे उनका आनंद दुगुना हो जाता था ।

दोपहर के बाद मैं फिर से ध्यान में बैठता, तकरीबन तीन घंटे जप के साथ ध्यान करता । शाम को हम थोडा घूमने जाते । फिर सूरज ढलते हुए प्रार्थना करके कमरे में बैठते थे । पर्वत पर चीड का जंगल था । उनकी लकडीयों को जलाकर ठंडी भगाने की कोशिश करते । मकान बहुत पुराना था और उसकी जमीन भेजग्रस्त थी, जिसके कारण वहाँ पीस्सु नाम के छोटे-छोटे जंतु होते थे । उससे बचने के लिये चंपकभाईने टीन के डिब्बें पर लकडे का दरवाजा रखकर बिस्तर किया था । उन दिनों का जीवन बडा कष्टप्रद था ।

ऋषिकेश का त्याग करने के बाद मेरा मन पूर्णतया साधना में लगा था इसलिये मैंने खत लिखना छोड दिया था । मेरी ओर से माताजी और नारायणभाई को पत्र लिखने का काम भी चंपकभाईने सम्हाला था । मेरी प्रगति से माताजी और नारायणभाई को खुशी होती थी । चंपकभाई की वह सेवा अमूल्य थी ।


We use cookies

We use cookies on our website. Some of them are essential for the operation of the site, while others help us to improve this site and the user experience (tracking cookies). You can decide for yourself whether you want to allow cookies or not. Please note that if you reject them, you may not be able to use all the functionalities of the site.