if (window.top.location.href !== window.self.location.href && !window.top.location.href.startsWith('https://mail.swargarohan.org/')) { window.top.location.href = window.self.location.href; }

Swargarohan | સ્વર્ગારોહણ

Danta Road, Ambaji 385110
Gujarat INDIA
Ph: +91-96015-81921

कहा जाता है कि होनी को कोई टाल नहीं सकता । आदमी कितना भी चाहे, लाख कोशिश क्यूँ न कर ले, मगर वक्त की आहट को रोक नहीं पाता । अपने प्रारब्ध में जो लीखा होता है उसे भुगतना पडता है, और भुगतने से ही प्रारब्ध-क्षय होता है । हाँ, ईश्वर या तो ईश्वरी कृपा-प्राप्त महापुरुष इस क्रम में हस्तक्षेप कर सकते है मगर वे भी बिना वजह हस्तक्षेप करना पसन्द नहीं करते । अतः हरएक आदमी को अपने कर्मों का फल भुगतना पडता है । प्रारब्धवश  आदमी विभिन्न व्यक्तिओं के परिचय में आता है और विभिन्न जगहों पर जाता है । किसी अज्ञात संस्कारवश होकर परमात्माने मुझे फिर हिमालय के पुण्यक्षेत्र में लाकर खडा कर दिया । शायद उसने मेरे जीवन का पथ हिमालय के साथ जोडना निर्धारित किया था । उसकी जो भी मरजी हो, मुझे हिमालय की पुण्यभूमि में कदम रखते हुए बडी प्रसन्नता हुई ।

मगर मेरी प्रसन्नता ज्यादा देर तक न टिकी । ऋषिकेश स्टेशन पर उतरने के बाद मैं सीधा देवकीबाई धर्मशाला की ओर चल पडा । वहाँ जाकर देखा तो हालात मेरी अपेक्षा की तुलना में उलटे निकले । देवकीबाई जब अपनी जिन्दगी के आखिरी दिन गिन रही थी तब लक्ष्मीबाई नामक एक महिला ने उनकी बडी सेवा की थी । देवकीबाई के चल बसने के बाद लक्ष्मीबाई ने धर्मशाला में अपना अधिकार स्थापित कर दिया था । उसका तो कहेना था की देवकीबाई ने स्वयं उसकी सेवा से प्रसन्न होकर उसे यह धर्मशाला सुपरत की है । इतना कम था कि उसको ऋषिकेश के तीन-चार पंडाओ का साथ मिल गया । बस, फिर तो क्या कहेना ? पंडाओ के समर्थन से उसकी ताकत और हिंमत दुगुनी हो गई । धर्मशाला के बाहर कुछ दुकानें थी जिसका किराया वो खुद वसूल करती थी मगर ट्रस्टीओं को कुछ बताना जरूरी नहीं समजती थी । एसे हालात में ट्रस्टीयों ने मुझे धर्मशाला का मेनेजर नियुक्त करके वहाँ भेजा था ।

लक्ष्मीबाई करीब साठ साल की विधवा औरत थी । उसका शरीर कुछ ज्यादा ही भारी था । जब मैं वहाँ पहूँचा तो वो धर्मशाला के बाहर अपनी बैठक जमाये बैठी थी । मैंने उसको अपना परिचय दिया । साथ में ट्रस्टीओं की दि हुई चिठ्ठी प्रस्तुत की । वो ज्यादा पढ़ नहीं सकती थी इसलिए चिठ्ठी में क्या लिखा है उसकी परवाह किये बगैर मुझ पर भड़क उठी । उसकी आँखें क्रोध से लाल हो गई ।

गुस्से में आकर उसने बकना शुरू किया, मैं किसी ट्रस्टी-ब्रस्टी को नहीं जानती । मुझे उनसे कोई लेना-देना नहीं है । मैं तो सिर्फ इतना जानती हूँ की यह धर्मशाला देवकीबाई की है और उसने स्वयं इसे मेरे हवाले की है । अब इस धर्मशाला पर सिर्फ मेरा अधिकार है, किसी ट्रस्टी का इससे कुछ लेनादेना नहीं है । जब देवकीबाई बिमार थी तो आपके ट्रस्टी कहाँ मर गये थे ? मैने दिन-रात महेनत करके जी-जान से देवकीबाई की सेवा की है । मेरी सेवा से प्रभावित होकर देवकीबाईने यह धर्मशाला मेरे नाम कर दी है । अब यहाँ रहने से मुझे कौई रोक नहीं सकता । मैं देखती हूँ की तुम्हारे ट्रस्टी मुझे यहाँ से कैसे बाहर निकालते है ?

लक्ष्मीबाई का रौद्र रूप देखकर मै हैरान परेशान हो गया । मुझे भगवद गीता में भगवान श्रीकृष्ण के रौद्र रूप को देखकर भयभीत हुए अर्जुन की याद आयी । अपने आपको सम्हालकर मैंने हो सके इतनी शांति से उत्तर दिया, आपको यहाँ से बाहर निकालने के लिए मैंने थोड़ा कहा है ? आप यहाँ खुशी से रह सकती है  मगर मालकिन बनकर नहीं । देवकीबाई ने ट्रस्टीओं की नियुक्ति की थी इसलिए वे धर्मशाला के संचालन के हकदार है । देवकीबाई किसी ओर व्यक्ति को यह धर्मशाला कैसे दे सकती है ? आपने देवकीबाई की सेवा की, अच्छा किया, मगर अब आप उसका गलत फायदा उठा रही है । ये तो धर्मादा संस्था है और एसी संस्था पर अपना बेबुनियाद हक जताना कोई अच्छी बात नहीं है ।

मेरी बात को सुनने की और समजने की उसे परवाह नहीं थी । अपना रौद्र रुप बनाये रखते हुए उसने कहा, मैं सब समझती हूँ । मुझे समझाने की जरूरत नहीं है । जब तक जिन्दा हूँ, यहीं पर रहनेवाली हूँ । धर्मशाला को छोडकर कहीं नहीं जाउँगी । देखती हूँ ट्रस्टीओ मुझे कैसे निकाल बाहर करते है ।

और फिर लक्ष्मीबाई ने ट्रस्टीयों के लिए जो गालियाँ मन में भर रखी थी, उगालनी शुरू की । यहाँ उसका वर्णन न करना ही उचित होगा ।

लक्ष्मीबाई के साथ मेरे शाब्दिक आदानप्रदान को सुनकर धर्मशाला में निवास कर रही दो-तीन गुजराती बहनें वहाँ आ पहूँची । ट्रेन से उतरकर यहाँ आने के बाद मैं खडाखडा सब बातें कर रहा था । पानी पीना या बैठना तो दूर की बात थी । मेरे सन्मुख के कक्ष में से देवकोरबेन नामक एक बहन ने मुझे बुलाया और प्यार से दो बातें कही । लक्ष्मीबाई की गालियाँ अभी जारी थी । क्रोधावेश की अवस्था में लक्ष्मीबाई को कुछ भी कहने में समजदारी नहीं लगी । अतः देवकोरबेन के आग्रहवश होकर मैं उनके साथ गंगा किनारे टहलने निकला । आपसी बातचीत से पता चला की देवकोरबेन का स्वभाव बहुत मायालु और परगजु था । वो नासिक की रहनेवाली थी । उसकी उम्र कुछ खास नहीं थी । वो सुखी-संपन्न परिवार की सदस्य थी मगर कुछ सालों से विधवा हुई थी । इसलिए यहाँ आकर धर्मानुष्ठान में अपना जीवन व्यतीत करती थी । ट्रस्टीओं से उसकी अच्छी जानपहचान थी । उसने मुझे धर्मशाला की वर्तमान परिस्थिति से अवगत कराया और हिम्मत दी । धर्मशाला में कुल मिलाकर छ गुजराती बहेनें निवास कर रही थी । इसके अलावा मंदिर के पूजारी और एक अन्य पुरुष वहाँ रहते थे । उनका स्वभाव अच्छा था ।

देवकोरबेन मुझे नेपाली क्षेत्र के व्यवस्थापक चोतराम के पास ले गई । चोतराम देवकीबाई का विश्वासु आदमी था । उसने मुझे अपनी ओर से पूरी सहायता का आश्वासन दिया । दूसरे दिन उसने धर्मशाला में आकर लक्ष्मीबाई को समजाने की कोशिश की मगर वो नाकामियाब रही । ऋषिकेश के दो-तीन पंडो का साथ मिलने से लक्ष्मीबाई की हिंमत बुलंदी पे थी ।

मेरा किस्मत अच्छा था की लक्ष्मीबाई ने मेरे लिए धर्मशाला का एक कमरा खोल दिया । धर्मशाला का मकान वैसे अच्छा था । चारों ओर रहने के लिए कमरे थे और बीच में खुला चोक था । चोक में छोटा-सा शिवमंदिर था । हवापानी की कोई कमी नहीं थी । मंदिर के पास कुआ था और उसके पास दो-तीन पेड़ लगे थे । चोक में जाकर खडे रहने से चारों ओर फैली हुई पहाडों की चोटियाँ दिखाई देती थी ।

देवकीबाई कच्छ की रहेनेवाली थी । अपने गाँव से तथा आसपास के इलाकों से पैसा जमा करके उसने ऋषिकेश में यह धर्मशाला बनवाई थी । गाँव की एक अनपढ़ नारी ने सेवाधर्म को उजागर करके यहाँ आम आदमी के लिए सुविधा उपलब्ध करवाई थी । जब तक ऋषिकेश रहेगा तब तक देवकीबाई की सेवाभावना की मिसाल कायम रहेगी ।

प्रतिकूल माहौल में मेरा धर्मशाला में प्रवेश हुआ था । हालात को मध्येनजर रखते हुए मन दुविधा में पड गया । वैसे धर्मशाला में कुछ खास काम नहीं था । लक्ष्मीबाई अपना हक छोडने के मूड में नही थी । मैंने ट्रस्टीओं को हालात से अवगत कराने हेतु विस्तृत पत्र भेजा । प्रत्युत्तर में ट्रस्टीओंने मुझे ट्रस्टडीड की कोपी भेजी । लक्ष्मीबाई पर उसका कोई प्रभाव नहीं पडा । कोर्ट में दावा करने के अलावा इस प्रश्न का कोई समाधान नजर नहीं आया । अब फैंसला करने की जिम्मेवारी ट्रस्टीओं की थी ।

यहाँ लक्ष्मीबाई की गालियों का प्रवाह बरकरार था । मैं उसे शांतिपूर्वक सुनता रहेता । ईश्वर मेरी कसौटी करना चाहता था । विपरित हालातों में भी मैंने ईश्वर की कृपा का दर्शन किया । मेरा हृदय वैराग्य और ईश्वरप्रेम से भरा था । ऋषिकेश की पवित्र भूमि में आकर मैंने अपना सारा ध्यान साधना में जुटा दिया । कमरे में एक अलमारी थी, उसकी बगल में मैंने रामकृष्ण परमहसंदेव तथा विवेकानंद की तसवीरें चिपका दी । भिक्षु अखंडानंद ने वो तसवीरें मुझे भेंट की थी । इसका जीक्र मैं पूर्व प्रकरणों में कर चुका हूँ । सुबह-शाम उन स्वरूपों के सामने बैठकर मैंने जप, प्रार्थना और ध्यान करना शुरु किया । एकांत का अभ्यास मुझे बंबई से था इसलिए यहाँ कोई खास दिक्कत नहीं आई । दिन का अच्छा खासा वक्त साधना में निकल जाता था । सप्ताह में दो दफा – सोमवार और गुरुवार को मैंने मौनव्रत रखना प्रारंभ किया । साधनाहेतु सुन्दर वातावरण उपलब्ध कराने के लिए मैंने ईश्वर का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया ।

 

We use cookies

We use cookies on our website. Some of them are essential for the operation of the site, while others help us to improve this site and the user experience (tracking cookies). You can decide for yourself whether you want to allow cookies or not. Please note that if you reject them, you may not be able to use all the functionalities of the site.