if (window.top.location.href !== window.self.location.href && !window.top.location.href.startsWith('https://mail.swargarohan.org/')) { window.top.location.href = window.self.location.href; }

Swargarohan | સ્વર્ગારોહણ

Danta Road, Ambaji 385110
Gujarat INDIA
Ph: +91-96015-81921

बीमारी के दिनों में एक बार रमण महर्षि का दर्शन हुआ । कुछ दिनों बाद फिर दर्शन हुआ । तब वो कुछ दुबले और अस्वस्थ दिखाई पडे । ये महर्षि का प्यार था जो मुझे बार-बार दर्शन देते थे ।

उन्होंने कहा 'कुछ दिनों के बाद मैं समाधि लूँगा ।'
मैंने कहा, 'क्यूँ ? कुछ देर रुको !'
उन्होंने कहा, 'नहीं, अब जाने का वक्त आ गया है ।'

फिर मुझे अंतःप्रेरणा हुई की जिस दिन वो समाधि लेंगे, शाम को छे बजे के बाद लेंगे । मैंने यह बात माताजी और चक्रधरजी को बताई ।

महापुरुषों की लीला अजब होती है । वो कब, किसे और कहाँ दर्शन देते है, उसका पता नहीं चलता । कहाँ हिमालय और कहाँ तिरुवन्नामलाई । मगर रमण महर्षि जैसे लोकोत्तर महापुरुष के लिये स्थल और काल के बंधन नहीं होते । वे कुछ भी करने के लिये समर्थ होते है ।
*
अब बारिश की मौसम शुरु हुई । पर्वत हरे-भरे दिखने लगे । शांता नदी पूरजोश में बहने लगी । शांताश्रम की कुटिया जर्जरित हो चुकी थी । बारिश की मौसम में कुटिया के आसपास की जगह, जिसे हमने गुँदकर ठीक की थी, बिल्कुल उबडखाबड हो गई । वहाँ बडे बडे पत्थर और कंकर निकल आये । कुटिया के उपर के कमरे की दोनों खिडकीयों बिल्कुल खुली थी । बारिश से बचने के लिये मैं खाली बोरीयाँ लटकाता था । इससे काम चल जाता था मगर तेज हवा के कारण बारिश की छींटे अंदर तक आती थी और सबकुछ गीला हो जाता था । कुटिया की छत लकडी और पत्थर से बनायी गयी थी । वर्षाऋतु में छत से पानी टपकता था । कभीकभा पूरी रात बैठकर गुजारनी पडती थी । बिमारी के कारण इस साल कुटिया में रहना नहीं हुआ, यह अच्छा हुआ ।

नवरात्री का प्रारंभ होते-ही कडाके की ठंड पडने लगी । एसा नहीं की हिमालय की सर्दी का मेरा यह प्रथम अनुभव था । इसके पहले कई दफा मैं शीतकाल में यहाँ रहा था मगर बिमारी और कमजोरी की वजह से इस बार ठंड ज्यादा लगी । फिर भी साधना के कारण मुझे हिमालय में रहना था । शरीर बिमार हो जाय, अशक्त हो जाय, या कोई भी तकलिफ आये, मुझे पूर्णता के लिये प्रयास करने थे ।

संसार में प्रत्येक मनुष्य को ईश्वरप्राप्ति तथा पूर्णता के लिये प्रयास करने चाहिये । लौकिक पदार्थों की प्राप्ति से क्या होता है ? समजदार वो है जो पूर्ण शांति और मुक्ति के लिये प्रयास करता है । धनी वो है जो आध्यात्मिक धन कमाता है । जिसे आत्मिक धन पाने की इच्छा नहीं वो अभागी कहलायेगा । धन या कीर्ति के बगैर चल सकता है, स्त्री-पुत्र-वैभव के बिना चल सकता है, मगर यह सब होने के बावजूद इश्वरप्राप्ति की भूख नहीं है, तो एसा जीवन अभिशापरूप हो जायेगा । मनुष्य का सबसे प्रथम कर्तव्य दानवता को मिटाकर मानव बनना है और अपने बुद्धिबल का उपयोग अपनी प्रकृति पर काबू पाने में करना है ।

मैं एसा मानता हूँ, इसलिये मुश्किल हालात में भी हिमालय में निवास कर रहा हूँ । मेरी कामना ईश्वरीय प्रकाश की प्राप्ति करके स्वयं प्रकाशित होने की है । उसे किसी भी तरह हासिल करना मेरा लक्ष्य रहा है ।

ठंड रुकने का नाम नहीं ले रही थी । शाम होते ही लकडीयाँ जलानी पडती थी ।

अंतःप्रेरणा मिलने पर १५ नवम्बर को हमने देवप्रयाग को अलविदा कहा । देवप्रयाग से बस छूटने पर मैंने शांताश्रम को, रघुनाथ मंदिर को, गंगाजी को तथा हिमालय को प्रणाम किया । उसी दिन महात्मा गांधी के हत्यारे नथुराम गोडसे को फाँसी मिलनेवाली थे ।

We use cookies

We use cookies on our website. Some of them are essential for the operation of the site, while others help us to improve this site and the user experience (tracking cookies). You can decide for yourself whether you want to allow cookies or not. Please note that if you reject them, you may not be able to use all the functionalities of the site.