if (window.top.location.href !== window.self.location.href && !window.top.location.href.startsWith('https://mail.swargarohan.org/')) { window.top.location.href = window.self.location.href; }

Swargarohan | સ્વર્ગારોહણ

Danta Road, Ambaji 385110
Gujarat INDIA
Ph: +91-96015-81921
दशरथाचल के मेरे निवास दौरान मुझे भगवान राम और शंकर के दर्शन का लाभ मिला यह मैं बता चुका हूँ । देवप्रयाग तथा दशरथाचल में मुझे विभिन्न अनुभव मिले, जिनमें ध्यानावस्था में हुए सिद्धपुरुषों के दर्शन का अनुभव शामिल है । तब मैं देवप्रयाग चक्रधरजी के वहाँ था । मैं घर के नीचे के हिस्से में जो कमरा था वहाँ बैठकर ध्यान कर रहा था । सुबह का वक्त था । तब मैंने एक अति वृद्ध महात्मा के दर्शन किये । उनके शरीर पर कोई वस्त्र नहीं था ।

अन्य विशेष अनुभवों में मुझे ध्यानावस्था में मंत्र सुनाई देते थे । मंत्र भी ऐसे जो मैंने पहले कभी सुने नहीं थे, ना ही कहीं पढे थे । मैं उन मंत्रो को ध्यान छूटने के पश्चात लिख लेता था । जब मुझे स्वयं अनुभव मिला, तो शास्त्रों मे लिखी बात पर यकीन हो गया । मैं मानने लगा की शायद इसी तरह ऋषिमुनिओं को ध्यान या जागृति में मंत्र सुनाई देते होंगे । और इसी वजह से उन्हें मंत्रदृष्टा कहा गया होगा । ध्यान-साधना के दौरान सहज रूप से प्राप्त हुए मंत्र स्वयंसिद्ध होते है, उनका जाप करने से अवश्य लाभ होता है ।

मेरी साधना जैसे जैसे बढती चली, मंत्रदर्शन के कई ओर अनुभव होते रहें । मंत्रदर्शन के अनुभव से मुझे बेहद खुशी मिलती थी । मैं उन सब अनुभवों के बारे में यहाँ लिखकर विशेष विस्तार करना नहीं चाहता मगर मेरे एक अनुभव के बारे में अवश्य आपको बताना चाहूँगा ।

एक दफा रात्रि के समय ध्यान करते करते मैं समाधि अवस्था में चला गया । उस वक्त मैंने महापुरुषों के समुह को देखा । समुह के आगे दो-तीन महापुरुष ढोलक के साथ नृत्य कर रहे थे और बाकी सारे महात्मा पुरुष ताल देकर साथ चल रहे थे । उनके स्वर अत्यंत कोमल और मधुर थे । वे समुह में आकर्षक रूप से मंत्रगान कर रहे थे । मंत्र ओर कोई नहीं मगर संक्षिप्त गायत्री-मंत्र था । उन दिनों मैं गायत्रीमंत्र के जाप करता था । गायत्रीमंत्र मुझे बडा-लंबा लगता था । मुझे लगा की शायद इसलिये मुझे गायत्रीमंत्र के नये संस्करण समान यह संक्षिप्त गायत्रीमंत्र सुनाया गया । मैंने जो मंत्र सुना वो कुछ इस तरह था -

ॐ भूर्भुव: स्व: भर्गोदेवस्य धीमहि धियो योन: ।
ॐ भूर्भुव: स्व: भर्गोदेवस्य धीमहि धियो योन: ॥

महापुरुषों की मंडली नृत्य के साथ मंत्र का समुहगान कर रही थी । मेरे लिये यह अनुभव अत्यंत अलौकिक और आनंददायक था ।

मुझे समाधि दशा में कभीकभा कुछ वाक्य सुनाई देते थे तो यद्यपि काव्यपंक्तियाँ भी सुनाई देती थी । जब समाधि या ध्यान से मेरा देहभान वापिस आता तब मैं उसको अपनी नोट में लिख लेता था । मेरा उत्साह ऐसे अनुभवों से दूगुना हो जाता था ।

मेरे लिये दशरथाचल-निवास से ऐसे अनुभवों का आरंभ हुआ । वहाँ पर ही मुझे सर्वप्रथम समाधि का अनुभव मिला । तत्पश्चात जब मैं देवप्रयाग आकर रहने लगा तो मेरा मन अवर्णनिय शांति और धन्यता का अनुभव करने लगा । मैंने बंबई में जो आत्मिक उन्नति के सपनें देखें थे, मानो अब साकार हो रहे थे । धरती में पडा हुआ बीज मानो अंकुर में रुपांतरित हो रहे थे ।


We use cookies

We use cookies on our website. Some of them are essential for the operation of the site, while others help us to improve this site and the user experience (tracking cookies). You can decide for yourself whether you want to allow cookies or not. Please note that if you reject them, you may not be able to use all the functionalities of the site.